Gudi Padwa 2021: Date, Puja timings full detail गुड़ी पड़वा 2021
Gudi Padwa 2021: Date, Puja timings detail 2021 गुड़ी पड़वा कैसे मनाएं , गुड़ी पड़वा क्यों मानते है ?
Gudi Padwa 2021: गुड़ी पड़वा 2021 कैसे मनाएं ?
Gudi Padwa 2021 इस वर्ष गुड़ी पड़वा का शुभ पर्व 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा कहते हैं। चैत्र प्रतिपदा से ही हिन्दू नव वर्ष का आरंभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण किया था इसीलिए चैत्र प्रतिपदा को नव वर्ष का प्रथम दिवस माना जाता है, इसी दिन से नया संवत्सर प्रारम्भ होता है। अत: इस तिथि को 'नवसंवत्सर' भी कहते हैं। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का भी आरंभ होता है।
कहते प्राचीन भारत में उज्जैन के महान सम्राट विक्रमादित्य के समय में एक और महान राजा थे जिनका नाम राजा शालिवाहन था, राजा शालिवाहन ने इसी दिन अपने शत्रुओं(शक) को पराजित किया था इसलिए इस विजय के प्रतीक ...