दीपावली 2020: धनतेरस से भाई दूज (deepawali 2020)
दीपावली: धनतेरस से भाई दूज तक (deepawali muhrat)
दीपावली महापर्व जिसे कुछ लोग दिवाली भी कहते है का आरम्भ धनतेरस पर्व के साथ ही हो जाता है और निरंतर 5 दिन चलने वाला ये पर्व भाई दूज पर्व को मनाने के साथ ही सम्पूर्ण होता है| आज के डिजिटल संसार में दीपावली पर्व की धूम पूरे संसार में ही देखने को मिल जाती है| दीपावली पर्व भगवान धन्वंतरि का पर्व है, यम देव की पूजा का पर्व है , माता महालक्ष्मी की पूजा के रूप में धन के आगमन का पर्व है और इसके बाद गोवर्धन पर्वत को पूजा का और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई बहन के अटूट प्रेम के रूप में मनाये जाने वाले भाई दूज का पर्व है , भाई दूज पर्व पर यमुनाजी में भाई बहन के स्नान कर पृथ्वी पर जन्म मरण के बंधन से मुक्त भी होते है|
वर्ष 2020 में दीपावली पर्व 13 नवम्बर 2020 को धनतेरस पर्व के साथ प्रारम्भ ही शुरू हो जाएगी और ये पर्व 16 नवम्बर 2020...