श्री शनि चालीसा -Shri Shani Dev Chalisa in Hindi : Complete & Easy
श्री शनि चालीसा -Shri Shani Dev Chalisa in Hindi : Complete & Easy
॥ दोहा ॥
जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल ।
दीनन के दुख दूर करि, कीजै नाथ निहाल ॥
जय जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महाराज ।
करहु कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज ॥
Shri Shani Dev Chalisa - श्री शनि चालीसा
॥ चौपाई ॥
जयति जयति शनिदेव दयाला ।
करत सदा भक्तन प्रतिपाला ॥ ---> 1
चारि भुजा, तनु श्याम विराजै ।
माथे रतन मुकुट छबि छाजै ॥ --->2
परम विशाल मनोहर भाला ।
टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला ॥ --->3
कुण्डल श्रवण चमाचम चमके ।
हिय माल मुक्तन मणि दमके ॥ --->4
कर में गदा त्रिशूल कुठारा ।
पल बिच करैं अरिहिं संहारा ॥ --->5
पिंगल, कृष्णों, छाया नन्दन ।
यम, कोणस्थ, रौद्र, दुखभंजन ॥ --->6
सौरी, मन्द, शनी, दश नामा ।
भानु पुत्र पूजहिं सब कामा ॥ ...