Shadow

Defence india news || भारत की सैन्य ताकत-2 amazing power

अपने जानने वालों में ये पोस्ट शेयर करें ...

Defence india news || भारत की सैन्य ताकत-2 amazing power

Defence india news : साथियों अपने पिछले article “भारत की सैन्य ताकत-1” में हमने जाना कि वर्तमान में भारत की सैन्य क्षमता किस प्रकार की है | किस प्रकार आज भारत के पास Air-to-Air missiles यानि आसमान से आसमान में प्रहार करने वाले प्रक्षेपास्त्र , Surface -to-Air missiles यानि धरती से आसमान में प्रहार करने वाले प्रक्षेपास्त्र ,Surface-to-Surface Missiles यानि धरती से धरती पर प्रहार करने वाले प्रक्षेपास्त्र है जो किसी भी शत्रु देश को टक्कर देने की भरपूर क्षमता रखते है | 

इसी क्रम में आगे बढते हुए आज हम भारत की Cruise Missiles (क्रूज प्रक्षेपास्त्र) और Defence Missile (रक्षा प्रक्षेपास्त्र) के बारे में जानने का प्रयास करते है |

Defence india news

Defence india news :

Cruise Missiles (क्रूज प्रक्षेपास्त्र)

defence india news

Missile NameStrike Range ( in kilometer )Speed of missile ( in Mach and Km/hourType of Missile
BrahMos300 kmMach 2.8 to 3 Mach(=3457.44 km/hour – 3704.4 km/hour )Supersonic cruise missile ( surface to surface )
BrahMos II450 km – 600 kmMach 7(= 8643.6 km/hour )Hypersonic cruise missile
Nirbhay1,000 -1500 kmMach 0.8(=987.84 km/hour )Subsonic cruise missile

defence india news

BrahMos Missile 

ब्रह्मोस मिसाइल

ब्रह्मोस ,रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO),भारत और रूस के एनपीओ मशीनोस्त्रोयेनिशिया – NPO Mashinostroyenia के सयुंक्त उपक्रम ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड के द्वारा विकसित एक तीव्रतम सुपरसॉनिक क्रूज़ मिसाइल है जिसमे भारत की भागीदारी 50.5 % और रूस की भागीदारी 49.5 % है । ब्रह्मोस की लम्बाई 8.4 मीटर ,चौडाई 0.6 मीटर , भार 3 टन ( और लड़ाकू विमानों से छोड़े जानी वाली मिसाइल का भार 2.5 टन ) होता है |

ब्रह्मोस 200kg भार तक पारम्परिक और परमाणु हथियारों से 300–500 km तक Mach 2.8 (= 3,430.1 km / hour ) से  Mach 3 (= 3,675 km / hour ) गति से धरती से मात्र 10 मीटर ऊँचाई पर उड़ते हुए अपने लक्ष्यों को नष्ट करने की क्षमता रखती है |

 ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है जो रडार की भी पकड़ में नही आ पाती है क्योंकि ये धरती के बहुत ही निकट से उड़ती हुई , दिए गये target को नष्ट कर देती है| ब्रह्मोस मिसाइल का ये नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मस्कवा नदी ,दोनों के नाम को मिला कर रखा गया है।

ब्रह्मोस को संसार की सर्वोतम मिसाइल माना जाता है और सभी देश इस मिसाइल को अपनी सेना में लेना चाहते है ,क्योंकि इसे जल से,थल से, आसमान से यानि कही से भी छोड़ा जा सकता है, ब्रह्मोस को 90 डिग्री vertical ( लम्बवत ) या 180 डिग्री horizontal (क्षैतिज) भी छोड़ा जा सकता है |

ब्रह्मोस manoeuvrable technique पर काम करती है जिसमे मात्र एक बार उसका लक्ष्य बताने की आवश्यकता है ,उसके बाद यदि उसका लक्ष्य अपना स्थान बदल भी ले तो भी ब्रह्मोस उसका पीछा करते हुए अपने लक्ष्य को नष्ट कर देती है क्योंकि ब्रह्मोस चलते फिरते ( movable ) लक्ष्य को भी नष्ट कर सकती है |

ब्रह्मोस मिसाइल को मात्र रूस से प्राप्त A Su-30MKI पर ही लगाया जा सकता है|

BrahMos II  Missile 

ब्रह्मोस 2 मिसाइल

(defence india news)

ब्रह्मोस 2 ,रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO),भारत और रूस के एनपीओ मशीनोस्त्रोयेनिशिया – NPO Mashinostroyenia के सयुंक्त उपक्रम ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड के द्वारा विकसित एक हाइपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है । ब्रह्मोस 2,450 km से 600 km तक Mach 7(= 8643.6 km/hour ) की गति से अपने लक्ष्यों को नष्ट करने की क्षमता रखती है |ब्रह्मोस 2 को Ship, submarine, aircraft और land-based mobile launchers की सहायता से छोड़ा जा सकता है |

 

Nirbhay Missile 

निर्भय मिसाइल

निर्भय , रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO),भारत द्वारा विकसित , 6 मीटर लम्बी ,0.52 मीटर चौड़ी ,1.5 टन भार वाली Subsonic cruise missile है जो 200 kg से 300 kg तक पारम्परिक और परमाणु हथियारों से 1000 km से 1500 km तक Mach 0.8 से Mach 0.9 गति से अपने लक्ष्यों को नष्ट करने की क्षमता रखती है|निर्भय नीची उड़ान उड़ान भरने में सक्षम है इसलिए शत्रु देश के रडार से भी बच जाती है और शत्रु ठिकानो पर प्रहार कर उन्हें नष्ट कर देती है |

निर्भय Subsonic cruise missile किसी भी मौसम में काम करने वाली और इसे Land-based mobile launcher से कही से भी छोड़ा जा सकता है |भारत की प्रसिद्ध company TATA ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO),भारत के साथ सयुंक्त रूप से निर्भय मिसाइल के लिए कैरियर/लांचर बनाया है |

निर्भय मिसाइल में 2 पंख लगे होते है और इसमें उड़ते समय भी अपना पथ ( path ) भिन्न भिन्न प्रकार से परिवर्तित करने की क्षमता होती है| ब्रह्मोस मिसाइल लम्बी दूरी तक वार नही कर सकती है इसलिए निर्भय लम्बी दूरी की cruise missile की कमी को पूरा कर देती है |

Defence Missile

(रक्षा प्रक्षेपास्त्र)

(defence india news)

Missile NameStrike Range ( in kilometer )Speed of missile ( in Mach and Km/hourType of Missile
Prithvi Air DefenceAltitude- 80kmMach 5+( = 6125 kilometers / hour )Exo-atmospheric Anti-ballistic missile
Prithvi Defence VehicleAltitude- 150kmMach 4.5 (= 5512.5 kilometers / hour )Exo-atmospheric Anti-ballistic missile
Prithvi Defence Vehicle Mark 2 Altitude- 1200 km Mach 29.4 (=36015 kilometers / hour = 10 km/hour  )Exo-atmospheric Anti-ballistic missile
Advanced Air DefenceAltitude- 120kmMach 4.5 (= 5512.5 kilometers / hour )Endoatmospheric Anti-ballistic missile

defence india news

भारत की रक्षक मिसाइल

Defence Missile of India 

भारत के पास अनेक प्रकार की विध्वंसक मिसाइल है जो शत्रु देश में हाहाकार मचा सकती है लेकिन जब कोई शत्रु देश भारत पर अपनी मिसाइल से आक्रमण कर दे तो अपने देश की रक्षा कैसे की जाए, भारत के उत्तरी पश्चिम सीमा पर पाकिस्तान और उत्तरी और उत्तरी पूर्व सीमा पर चीन जैसे देश है जो किसी न किसी प्रकार से भारत का अहित ही सोचते है,इस विषय पर सोचते भारत ने रक्षक मिसाइल भी विकसित की है जैसे :-

भारत ने इस प्रकार की दो मिसाइल का निर्माण किया है । जिसमे अधिक ऊचाई से आती हुई मिसाइल को मार गिराने के लिए पृथ्वी एयर डिफेंस (prithvi air defence – PAD) और कम ऊचाई से आती हुई मिसाइल को मार गिराने के लिए एडवांस एयर डिफेंस ( Advance Air Defence ) को विकसित किया गया है। यह दोनों ही मिसाइल 5000 किलोमीटर दूर से आती हुई मिसाइल को भी आसमान में ही नष्ट कर सकती|

पृथ्वी एयर डिफेंस या प्रद्युम्न बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर

(Prithvi Air Defence या Pradyumna Ballistic Missile Interceptor)  (PAD) मिसाइल

एक ऐसी anti-ballistic missile है जो शत्रु देश के द्वारा भारत पर छोड़ी गयी ballistic missiles को भारतीय वायुमंडल में आने से पहले ( exo-atmospheric)  ही आसमान में ही नष्ट कर देगी | Prithvi Air Defence 80 km की ऊँचाई तक और 300 km से 2000 km तक की दूरी तक देश की ओर आती हुई ballistic missile को आसमान में ही नष्ट कर सकती है | इसका विकास Prithvi missile पर ही आधारित है|

Prithvi Air Defence (PAD) की गति mach 5 ( = 6174 km / hour ) है इसलिए ये medium-range ballistic missiles और intermediate-range ballistic missiles को मार गिरा सकती है | Prithvi Air Defence या PAD को ही Pradyumna Ballistic Missile Interceptor के नाम से जाना जाता है |

पृथ्वी डिफेन्स व्हीकल / पृथ्वी डिफेन्स व्हीकल मार्क 2

(Prithvi Defence vehicle / Prithvi Defence vehicle Mark 2 –PDV Mk.2/XSV-1 )

ये दोनों भी ऐसी anti-ballistic missile है जो शत्रु देश के द्वारा भारत पर छोड़ी गयी ballistic missiles को भारतीय वायुमंडल में आने स पहले ( exo-atmospheric)  ही आसमान में ही नष्ट कर देंगी |

  • Prithvi Defence vehicle

Prithvi Defence Vehicle –  की गति Mach 4.5 (= 5512.5 kilometers / hour ) है , ये 150 km ऊँचाई तक और 2000 km तक की दूरी तक देश की ओर आती हुई ballistic missile को आसमान में ही नष्ट कर सकती है | इसका विकास भी Prithvi missile पर ही आधारित है| इसमें Two stage rocket motor लगी है | इसमें solid fuel प्रयोग किया जाता है | 

  • Prithvi Defence vehicle Mark 2 –PDV Mk.2/XSV-1

Prithvi Defence vehicle -PDV Mk.2/XSV-1 की गति Mach 29.4 (=36015 kilometers / hour = 10 km /sec )   है और ये 1200 km तक के लक्ष्य को नष्ट करने की क्षमता रखती है | Prithvi Defence vehicle -PDV Mk.2/XSV-1 की लम्बाई  13.2 मीटर ,  चौडाई 1.4 मीटर , भार 18.87 टन है | इसमें Two stage rocket motor + third stage kinetic kill vehicle लगी है | इसमें solid fuel प्रयोग किया जाता है | 

एडवांस एयर डिफेंस (या अश्विन बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर)

(Advanced Air Defence or Ashwin Ballistic Missile Interceptor) 

Advanced Air Defence या Ashwin Ballistic Missile Interceptor, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO),भारत द्वारा विकसित , 7.5 मीटर लम्बी ,1.6 feet चौड़ी ,1.2 टन भार वाली anti-ballistic missile है  जो 150 km से 200 km की दूरी तक 30 किमी (19 मील) की ऊंचाई पर Mach 4.5 की गति से शत्रु देश के द्वारा भारत पर छोड़ी गयी ballistic missiles को भारतीय वायुमंडल में आने पर ( endo-atmospheric) आसमान में ही नष्ट करने की क्षमता रखती है |

*  इससे पिछला article पड़ने के लिए यहाँ click करें –> “भारत की सैन्य ताकत-1” 

*Remark – All information are gathered from reliable & authenticated resources –

defence india news

अपने जानने वालों में ये पोस्ट शेयर करें ...

Leave a Reply

error: Content is protected !!