World Earth Day 2022 वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास, थीम और उद्देश्य

World Earth Day 2022 वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास, थीम और उद्देश्य

World Earth Day 2022: 22 अप्रैल को पूरे संसार में वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस प्रति वर्ष मनाया जाता है. World Earth Day  पृथ्वी और पृथ्वी के वातावरण को संरक्षित करने के और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है

World Earth Day 2022 वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस कब से मनाया जा रहा है 

वर्ष 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव के कारण एक दुर्घटना हो गई थी. इस दुर्घटना में अनेक लोग प्रभावित हुए थे और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का निर्णय लिया था,

इसके बाद सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के रूप में वर्ष 1970 में अर्थ डे को मनाने की शुरुआत की और आज वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है।

तो आप कह सकते है कि World Earth Day 2022 वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 1970 में हुई थी 

वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य

Purpose of celebrating World Earth Day

वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि लोग पृथ्वी और पृथ्वी के पर्यावरण के महत्‍व को समझें और इसके साथ पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूक हों और इसमें अपना सहयोग प्रदान करें

World Earth Day पर लोग पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी स्वस्थ , सुरक्षित और संरक्षित करने का संकल्प लेते है और ये दिन एक अवसर होता है जब संसार भर के करोड़ों लोग मिलकर पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की विभिन्न चुनौतियों जैसे प्रदूषण , प्रदूषण से होने वाले climate change, global warming  और जैवविविधता संरक्षण के विषय में सार्थक चर्चा करते हैं और इस कार्य में अपना सहयोग देने का प्रयास करते है और दूसरों को जागरुक करने में हों अपना सहयोग प्रदान करते हैं

वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस अर्थात 22 अप्रैल को इंटरनेशनल मदर अर्थ डे के रूप में भी मनाया जाता है

वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस का महत्व 

Importance of World Earth Day 

पृथ्वी दिवस के दिन अर्थ डे ऑर्गेनाइजेशन ( जिसे पहले अर्थ डे नेटवर्क भी कहा जाता था ) के द्वारा विभिन्न पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमे आज 193 देशों के 1 बिलियन ( 1 अरब ) से भी अधिक लोग भाग लेते है

वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस की वर्ष 2022 की थीम

 (what is the Theme For World Earth Day in Hindi)

World Earth Day theme for the year 2022: इस वर्ष वर्ल्ड अर्थ डे की थीम  “Invest in our Earth” है जिसका अर्थ है ‘हमारी पृथ्वी में निवेश करें’.

इससे पहले वर्ष 2021 में वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘रिस्टोर अवर अर्थ’ थी जिसका अर्थ था “हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें” और वर्ष 2020 की थीम का नाम climate action था

World Earth Day 2022 वर्ल्ड अर्थ डे विश्व पृथ्वी दिवस

image credit : pexels 

विश्व पृथ्वी दिवस के दिन विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं ( NGO ) अपने अपने क्षेत्रों में पेड़ पौधे लगाते हैं , लोगों को भी अपने घरों के आसपास पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करते है

इस कार्य में विभिन्न स्कूल कॉलेजों में छात्र छात्राएं भी भाग लेते हैं जिसके द्वारा बच्चों में जागरूकता फैलाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

विश्व पृथ्वी दिवस का उद्देश्य है पृथ्वी और पृथ्वी पर उपस्थित पर्यावरण को बचाना है क्योंकि पृथ्वी को हम सभी माँ समान मानते है और दुर्भाग्य वश आज हम अपनी ही माँ का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं क्योंकि मानवीय प्रदूषण और प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण आज पृथ्वी पर कहीं बाढ़ , कहीं भूकंप तो कहीं बिन मौसम बरसात जैसे दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं

टेक्निकल ज्ञान : computer में cpu क्या होता है और कहाँ होता है , ये कैसे काम करता है 

वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास

(पृथ्वी दिवस मनाए जाने की शुरुआत किसने की थी?)

60-70 के दशक में जंगलों और पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई को देखते हुए सितम्बर 1969 में सिएटल, वाशिंगटन में एक सम्मलेन में विस्कोंसिन के अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने अर्थ डे मनाने की घोषणा की थी .

इसके बाद पर्यावरण संरक्षण राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन बन गया जिसमे अमेरिका के स्कूल , कॉलेजों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया

इसके बाद ये राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन अन्य देशों में भी फैलने लगा और आज इसे वर्ष 1970 से निरंतर मनाया जा रहा है.  22 अप्रैल 2022 के दिन विश्व पृथ्वी दिवस की 51 वीं वर्षगाँठ मनाई जाएगी . संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2009 में पृथ्वी दिवस को आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस के रूप में मनाने के लिए नामित किया गया था.

पृथ्वी दिवस पहली बार कब मनाया गया था?

22 अप्रैल 1970 को पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया था.

ये भी पढ़े : हनुमान जयंती 2022 कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti 2022 date-शुभ मुहूर्त,पूजा विधि,जाने हनुमानजी को सिन्दूर क्यों चढाते हैं

ये post english में पढ़े : World Earth Day 2022: Importance,History, Theme and Purpose of World Earth Day

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top