Shadow

15 vastu tips for house in hindi आपके घर की भूमि धनदायक है या धननाशक?

अपने जानने वालों में ये पोस्ट शेयर करें ...

15 vastu tips for house in hindi आपके घर की भूमि धनदायक है या धननाशक?

15 vastu tips for house in hindi: वास्तु शास्त्र कला, विज्ञान, खगोल विज्ञान और ज्योतिष को मिलाकर प्राप्त सयुंक्त विज्ञान है। वास्तुशास्त्र हमारे जीवन को और बेहतर बनाने एवं नकारात्मकता को दूर कर सकरात्मकता उत्पन्न करने में सहायक होता है 

हिन्दू संस्कृति में चाहे ज्योतिष हो अथवा वास्तु सभी पूर्णत: प्रमाणित विधा है और इनकी सत्यता को नकारा नही जा सकता है | ये बात अलग है कि कुछ स्वार्थी लोगों ने ज्योतिष और वास्तु से लोगो को भयभीत करके धन कमाने का काम किया है, जिससे ज्योतिष,वास्तु जैसी पुरातन विद्या का लाभ अनेक लोगों को प्राप्त नही हो पाता है |

किन्तु maihindu.com के द्वारा हम आप सभी को वास्तु से जुड़े तथ्यों को बताने का प्रयास कर रहे है|

यदि आपको कोई संदेह हो तो आप निसंकोच नीचे दिए गये comment box में comment कर सकते है|

इस लेख के द्वारा हम आपको वास्तु से जुड़े कुछ तथ्य बता रहे है, आशा है आपको पसंद आयेंगे:

panchang

15 vastu tips for house in hindi

हमारे निवास की भूमि का ढलान और इसका हमारे जीवन पर प्रभाव

  1. भूमि का ढलान सर्वोत्तम ईशान कोण की तरफ माना जाता है क्योंकि इस प्रकार के ढलान को धनदायक , विद्यादायक,पुत्रदायक माना जाता है, इस प्रकार का ढलान अनेक सुखों को देने वाला होता है| जबकि इसके विपरीत अर्थात ईशान कोण की तरफ ऊंचाई गृह कलेश दायक , इससे वंश वृद्धि भी रुक सकती है|
  2. पूरब की ओर ढलान वाली भूमि समाज में सम्मान,पद और पुत्र दायक होती है|
  3. आग्नेय कोण की तरफ भूमि का ढलान होने पर धननाश ,आग्निकांड जैसे संकट का सामना करना पद सकता है | जबकि अग्निकोण की भूमि ऊँची होने पर धनवृद्धि होती है |
  4. दक्षिण दिशा की ओर ढलान वाली भूमि रोग देने वाली ,धननाशक,वंशनाशक होती है
  5. नैरत्य कोण की ओर ढलान वाली भूमि- भूत प्रेत का प्रभाव या डर ,अज्ञात भय देने वाली ,धन नाशक,रोग देने वाली होती है,यहाँ चोरी की भी सम्भावना अधिक होती है|
  1. पश्चिम दिशा की ओर ढलान वाली भूमि रोग और शोक देने वाली होती है|
  2. वायव्य कोण की ओर ढलान वाली भूमि निवास स्थान से दूर रहने को विवश कर देती है,कलेश,मानसिक अशांति देने वाली होती है|
  3. उत्तर दिशा में ढलान वाली भूमि भरपूर अवसरों को खोलने वाली,सभी इच्छाओं की पूर्ती करने वाली ,धन देने वाली होती है |
  4. ईशान कोण और पूरब दिशा की भूमि ऊँची और पश्चिम दिशा और नैरत्य कोण की भूमि नीची हो तो कुलहानि होती है|
  5. ईशान कोण , आग्नेय कोण और पश्चिम में भूमि ऊँची हो लेकिन नैरत्य कोण में नीची हो तो निर्धनता आती है |
  6. ईशान कोण ,वायव्य कोण और नैरत्य कोण में ऊँची भूमि किन्तु आग्नेय कोण में नीची भूमि मृत्यु या मृत्यु तुल्य कष्ट देने वाली होती है |
  7. आग्नये कोण की ऊँची भूमि धनदायक होती है |
  8. आग्नये कोण में ऊँची भूमि किन्तु नैरत्य,वायव्य,ईशान कोण की नीची भूमि ठीक ठाक होती है
  9. नैरत्य कोण में ऊँची किन्तु वायव्य, ईशान और आग्नये कोण में नीची भूमि लाभ प्रदायक होती है |
  10. भूमि का मध्य भाग यानि ह्रदय स्थान ऊँचा और शेष सभी दिशायों में नीची भूमि सभी प्रकार के सुख देने वाली और धन धन्य से भरपूर होती है |

Vastu_purush

निष्कर्ष ( conclusion): 

साथियों अभी हमने जाने 15 vastu tips for house in hindi

किसी भी भूमि में भिन्न भिन्न दिशायों में अनेक प्रकार की स्थिति हो सकती है और ये ध्यान से देखने पर ही पता लगता है किन्तु जो स्थितियां ऊपर दी गयीं है उनसे आप अपने निवास स्थान की भूमि का मिलान करके कभी भी हमें अपने विचार ,संदेह निसंकोच बता सकते है|

आने वाली post में आप जानेंगे की आपको आपके राशि नाम के अनुसार,अपने निवास के निकट किस प्रकार के वनस्पति यानि पेड़ पौधे लगाने चाहिए|     

यदि आपको हमारी ये पोस्ट 15 vastu tips for house in hindi अच्छी लगी हो तो या वास्तु  से जुड़ा कोई संदेह हो तो आप निसंकोच नीचे दिए गये comment box में comment कर सकते है|

ये भी पढ़े : 5 पौधे देंगे सकारात्मकता,धन और समृद्धि plants for positivity, wealth and prosperity

ये भी पढे : सबरीमाला मंदिर-अयप्पा भगवान Sabrimala temple-Ayyappa Bhagwan-5 interesting facts

टेक्नोलॉजिकल ज्ञान  : computer में input device किसे कहते हैं 

अपने जानने वालों में ये पोस्ट शेयर करें ...

Leave a Reply

error: Content is protected !!