Chandrama ki Mahadasha- Mahadasha of Moon चंद्रमा की महादशा में विभिन्न ग्रहों का फल

चंद्रमा की महादशा में विभिन्न ग्रहों का फल Chandrama ki Mahadasha- Mahadasha of Moon

चंद्रमा की महादशा में विभिन्न ग्रहों का फल Chandrama ki Mahadasha- Mahadasha of Moon

चंद्रमा की महादशा में विभिन्न ग्रहों का फल (Chandrama ki Mahadasha- Mahadasha of Moon ) जानने से पूर्व हम ये जानते हैं कि चंद्रमा का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है , मित्रों चंद्रमा धन-संपत्ति, रक्त,छाती ,बायीं आँख ,मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल,आवास,सुख-शांति,यात्रा,कल्पना आदि के कारक होते हैं 12 राशियों में ये मात्र कर्क राशि के स्वामी है और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होते हैं ,

चंद्रमा को नौ ग्रहों मे सूर्य के बाद दूसरा महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है, सभी ग्रहों में चंद्रमा ही हैं जो किसी एक राशि में सबसे कम समय रहते हैं अर्थात चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है, चूंकि मनुष्य के शरीर में 60 प्रतिशत से भी अधिक जल ही होता है और इसीलिए हमारे शरीर पर चंद्रमा का प्रभाव कितना अधिक होगा ये हम भली भांति समझ सकते हैं

तो आइये जानते हैं कि चंद्रमा की महादशा में विभिन्न ग्रहों का फल क्या मिलता है (Chandrama ki Mahadasha- Mahadasha of Moon )

Chandrama ki Mahadasha- Mahadasha of Moon चंद्रमा की महादशा में विभिन्न ग्रहों का फल

चंद्रमा की महादशा में विभिन्न ग्रहों का फल क्या मिलता है

Chandrama ki Mahadasha- Mahadasha of Moon

चंद्रमा की महादशा में चंद्रमा का अंतर 

चंद्रमा की महादशा में चंद्रमा की ही अंतर्दशा हो, तो व्यक्ति को वस्त्राभूषण, स्त्री- पुत्र आदि का लाभ होता है उसे मानसिक शांति प्राप्त होती है और नींद अधिक आती है , उसे लाभ एवं कल्याण की प्राप्ति होती है।

चंद्रमा की महादशा में मंगल का अंतर 

चंद्रमा की महादशा में ‘मंगल’ की अंतर्दशा हो, तो व्यक्ति मंदाग्नि एवं पित्तजन्य रोगों से पीड़ित होता है। उसे अग्नि-भय, पदावनति तथा अन्य प्रकार के कष्ट भी उठाने पड़ते हैं। यदि मंगल शुभ भावो के स्वामी हो तो इस कालखंड मे ऐसा व्यक्ति अपनी सकरात्मक ऊर्जा से बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने वाला भी बन जाता है

चंद्रमा की महादशा में राहु का अंतर 

चंद्रमा की महादशा में राहु के अंतर का फल चंद्रमा की महादशा में ‘राहु’ की अंतर्दशा हो, तो व्यक्ति को शत्रु, रोग, अग्नि आदि का भय, धन का नाश, बंधु-बांधवों का नाश आदि दुःखों का सामना करना पड़ता है। उसके लिए सुख प्राप्त करना कठिन हो जाता है। चंद्रमा की महादशा में राहु के अंतर के समय वो भ्रमित रहता है

चंद्रमा के 108 नाम और चंद्रमा के मंत्र Chandra 108 names Chandra mantra in hindi

चंद्रमा की महादशा में गुरु अर्थात बृहस्पति का अंतर 

चंद्रमा की महादशा में गुरु अर्थात बृहस्पति के अंतर का फल ‘चंद्रमा को महादशा में ‘गुरु अर्थात बृहस्पति’ की अंतर्दशा हो, तो व्यक्ति को वस्त्राभूषण की प्राप्ति होती है। वह धर्म का आचरण और पालन करने वाला होता है , वो कठिन समय मे भी आशा नही छोड़ता है और धैर्य से काम और विचार करता है ।

चंद्रमा की महादशा में शनि का अंतर 

चंद्रमा की महादशा में शनि के अंतर का फल चंद्रमा की महादशा में ‘शनि’ की अंतर्दशा हो, तो व्यक्ति को भाई-बंधुओं से उद्वेग, हानि, भय, शोक तथा संदेह की प्राप्ति होती है। व्यसनों के कारण उसे कष्ट उठाना पड़ता है तथा और भी अनेक प्रकार के दोष उपस्थित हो जाते हैं।

चंद्रमा की महादशा में बुध का अंतर 

चंद्रमा को महादशा में बुध की अंतर्दशा हो, तो व्यक्ति को वाहन, धन , हाथी, घोड़ा, गाय आदि अनेक प्रकार की वस्तुएं प्राप्त होती हैं तथा सुख मिलता है।

चंद्रमा की महादशा में केतु का अंतर 

चंद्रमा को महादशा में केतु की अंतर्दशा हो, तो व्यक्ति को मनोद्वेग,मानसिक अशांति ,अत्यधिक चपलता, धन- हानि, जन-हानि आदि का शिकार बनना पड़ता है। यदि कुंडली मे केतु चंद्रमा को देख रहा हो तो इस कालखंड मे व्यक्ति को अपनी माँ से दूर भी हो जाना पड़ता है

स्त्री की कुंडली में चंद्रमा का प्रभाव stri ki kundli me chandrama-13 moon effects in female horoscope

चंद्रमा की महादशा में शुक्र का अंतर 

चंद्रमा की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा हो, तो व्यक्ति के घर में कन्या का जन्म होता है। व्यक्ति प्रसन्न रहता है , वो सुरम्य वातावरण पसंद करता है और उसे वैसा वातावरण प्राप्त भी हो जाता है ,  उसे स्त्रियॉं का साथ मिलता है और अनेक स्त्रियों के साथ संपर्क रहता है।

चंद्रमा की महादशा में सूर्य का अंतर 

चंद्रमा की महादशा में सूर्य के अंतर का फल चंद्रमा की महादशा में ‘सूर्य’ की अंतर्दशा हो, तो व्यक्ति के शत्रुओं का नाश होता है, रोग नष्ट होते हैं, मनुष्यों में प्रभाव बढ़ता है तथा अनेक प्रकार के सुख एवं ऐश्वर्य की वृद्धि होती है।

चंद्रमा का सरल मंत्र 

ॐ सोम सोमाय नमः

चंद्रमा का बीज मंत्र 

ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः

चंद्रमा के कार्यक्षेत्र 

ज्योतिष में चंद्र ग्रह से सिंचाई, जल से संबंधित कार्य, पेय पदार्थ, दूध, दुग्ध उत्पाद जैसे दही, घी, मक्खन आदि , नौसेना, टूरिज्म, आईसक्रीम आदि का कारोबार देखा जाता है

चंद्रमा ग्रह के उपाय चंद्रमा और हमारा जीवन moon’s effect in our life

व्यक्ति को सोमवार का व्रत धारण और चंद्र के मंत्रों का जाप करना चाहिए

निष्कर्ष :

साथियों हम आशा करते है कि ये पोस्ट ” चंद्रमा की महादशा में विभिन्न ग्रहों का फल Chandrama ki Mahadasha- Mahadasha of Moon” आपको अच्छी लगी होगी ,

कुंडली विश्लेषण के लिए हमारे WhatsApp number 8533087800 पर संपर्क कर सकते हैं

अब यदि कोई ग्रह ख़राब फल दे रहा हो , कुपित हो या निर्बल हो तो उस ग्रह के मंत्रों का जाप , रत्न आदि धारण करने चाहिए ,

अपना ज्योतिषीय ज्ञान वर्धन के लिए हमारे facebook ज्योतिष ग्रुप के साथ जुड़े , नीचे दिए link पर click करें

श्री गणेश ज्योतिष समाधान 

ये भी पढ़े : पुरुष और स्त्री की कुंडली में अवैध संबंध के योग 21 extramarital affairs conditions

ये भी पढ़े : स्त्री कुंडली में ग्रह फल stri kundli me grah fal

ये भी पढ़ें : जीवन में क्लेश और धन की कमी दूर करने के ज्योतिष उपाय 7 Astrological Remedies To Remove Trouble And Pooverty In Life

ये भी पढ़ें : धोखेबाज जीवनसाथी-कुंडली से जाने पत्नी या पति का चरित्र cheating husband or wife by horoscope

ये भी पढे : चंद्रमा की महादशा में विभिन्न ग्रहों का फल Chandrama ki Mahadasha- Mahadasha of Moon

ये भी पढ़े : 9 planets & their astrological remedies ग्रहों का प्रभाव

चंद्रमा की महादशा में विभिन्न ग्रहों का फल Chandrama ki Mahadasha- Mahadasha of Moon

Leave a Comment

Scroll to Top