चंद्रमा और हमारा जीवन moon’s effect in our life in detail

अपने जानने वालों में ये पोस्ट शेयर करें ...

Table of Contents

चंद्रमा और हमारा जीवन moon’s effect in our life

चंद्रमा और हमारा जीवन impact of moon in our life -2-चंद्रमा मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल,आवास,सुख-शांति,यात्रा,कल्पना, धन-संपत्ति, रक्त,छाती ,बायीं आँख आदि के कारक होते हैं 12 राशियों में ये मात्र कर्क राशि के स्वामी होते है और साथ ही  नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होते हैं

हमारे जीवन को प्रभावित करने वाले जिन 9 ग्रहों का हम नाम लेते हैं उनमे सूर्य के साथ चंद्रमा का भी महत्व है और चंद्रमा को नौ ग्रहों मे सूर्य के बाद दूसरा महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है, सभी ग्रहों में चंद्रमा ही हैं जो किसी एक राशि में सबसे कम समय रहते हैं अर्थात चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है, मनुष्य के शरीर में 60 प्रतिशत से भी अधिक जल होता है और इसीलिए चंद्रमा का प्रभाव मनुष्य के मन मस्तिष्क पर बहुत अधिक पड़ता है 

ये भी पढ़े : कब होती है love marriage ? प्रेम विवाह – 10 hidden secret

चंद्रमा एक राशि में कितने दिन रहते है  चंद्रमा और हमारा जीवन moon’s effect in our life

चंद्रमा एक राशि में लगभग सवा दो दिन रहते हैं , जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र के जिस पद या चरण में होते है उस पद के अक्षर अनुसार ही हमारा नाम रखा जाता है और चंद्रमा की स्थिति के अनुसार ही कुंडली की महादशा आदि तय होती हैं

ज्योतिष में चंद्र ग्रह को स्त्री ग्रह माना गया है , कुंडली में चंद्र का बहुत ही महत्व होता है. चंद्रमा मन का स्वामी होता है

वैसे तो चंद्रमा का मूल गुण शीतलता प्रदान करना है और वो कुंडली के भाव और राशि अनुसार शीतलता ही प्रदान करते है किंतु चंद्रमा के गुण इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि चंद्रमा के साथ कौन सा ग्रह बैठा है .

चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी होते हैं और ये राशि एक जलीय राशि है और चूँकि जल स्वच्छ व शांत होता है इसलिए ऐसा ही गुण कर्क राशि वाले लोगों का भी होता है किंतु ये भी देखा गया है कि जब कोई प्राकृतिक घटना होती तो यही जल अपने साथ सभी कुछ बहा ले जाता है और सब कुछ तहस-नहस कर देता है

इसी प्रकार कर्क राशि के लोग जब क्रोध में आते हैं तो इनका रूप भयंकर हो जाता है , चंद्रमा जल और पर्यटन से भी जुड़ा ग्रह है अतः पर्यटक स्थलों , जल से जुड़े स्थान जैसे जलाशय ,पानी की टंकियाँ,नदी ,नहर , कुएं, डेयरी आदि  चंद्र के अधिपत्य में आने वाले स्थान हैं 

चंद्रमा और हमारा जीवन impact of moon in our life

चंद्रमा और हमारा जीवन moon’s effect in our life

चंद्रमा का पौराणिक महत्व चंद्रमा और हमारा जीवन moon’s effect in our life

हिन्दू धर्म में चंद्रमा ग्रह को देवता माना गया है , सोमवार का दिन चंद्रमा का दिन होता है ,चंद्रमा को जल तत्व का देवता माना गया है और इन्हें भगवान शिव अपने सिर पर धारण किये रहते हैं,इन्हें वायव्य दिशा का स्वामी कहा गया है

चंद्रमा को बलवान करने के लिए भगवान शिव को पूजा जाता है और जो व्यक्ति भगवान् शिव की पूजा करते हैं उन्हें चंद्रमा का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है , हम सभी की कुंडली में चंद्रमा की महादशा दस वर्ष की होती है ,हिन्दू ग्रंथो के अनुसार चंद्रमा महर्षि अत्रि और अनुसूया के पुत्र हैं और 16 कलाओं से युक्त हैं , चंद्रमा को बुध का पिता कहा गया है 

चंद्रमा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पदार्थ

सभी रसदार फल तथा सब्जी, गन्ना, केसर, मोती, कपूर, जल और जल से बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी ,आइसक्रीम आदि

बलवान चंद्रमा के गुण चंद्रमा और हमारा जीवन moon’s effect in our life

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा बलवान होता है तो वो शांत ,सकारात्मक और प्रफुल्ल रहने वाला होता है और उसकी कल्पना शक्ति बहुत अच्छी होती है और साथ ही उस व्यक्ति की माँ का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और उस व्यक्ति के अपनी माँ से संबंध  बहुत मधुर होते हैं , उसे यात्रा करना प्रिय होता है और उसकी यात्रा आनंददायक रहती हैं 

पीड़ित चंद्रमा के गुण / निर्बल चंद्रमा के गुण 

 पीड़ित चंद्रमा वाला व्यक्ति मानसिक रूप से निर्बल होता है , वो दूसरों पर सदैव संदेह करता रहता है जिससे उसे मानसिक पीड़ा मिलती रहती है उसकी स्मृति भी अच्छी नही होती है  या तो उस व्यक्ति की अपनी माँ से बनती नही है अथवा उसकी माँ रोगी रहती है , कभी ये दोनों ही स्थितियां देखि जा सकती हैं  , ऐसा व्यक्ति कभी अवसाद (depression ) में भी चला जाता है और आत्महत्या करने की भी सोचने लगता है , ऐसा व्यक्ति यदि घर बनाये तो उसके यहाँ पानी की कमी किसी न किसी कारण से बनी रहती है 

ये भी पढ़े : Vrindavan a 2 z easy tour guide||वृंदावन-प्रभु श्री कृष्ण की नगरी

चंद्रमा के मित्र ग्रह 

सूर्य , मंगल , गुरु 

चंद्रमा के शत्रु ग्रह

राहु , बुध , शनि 

चंद्रमा की मूल त्रिकोण राशि

कर्क 

चंद्रमा की उच्च राशि

वृष 

चंद्रमा की नीच राशि

वृश्चिक 

चंद्रमा की दिशा चंद्रमा और हमारा जीवन moon’s effect in our life

वायव्य अर्थात north – west corner 

चंद्रमा का रत्न

मोती 

चंद्रमा की धातु

चांदी

चंद्रमा का अंक

चंद्रमा के नक्षत्र

रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र

चंद्रमा का पेड़ 

खिरनी

चंद्रमा का रुद्राक्ष

दो मुखी रुद्राक्ष

चंद्रमा का यंत्र

चंद्र यंत्र

चंद्रमा का रंग

सफेद

चंद्रमा निर्बल होने से उत्पन्न होने वाले रोग  

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा किसी क्रूर / पापी जैसे शनि या राहु से पीड़ित होता है तो वो व्यक्ति मानसिक रूप से रोगी हो सकता है, ये स्थिति व्यक्ति के भीतर नकारात्मकता बढ़ाती है ,  इससे उस व्यक्ति को सिरदर्द, तनाव, दमा, रक्त से रोग और विकार, मिर्गी के दौरे, पागलपन, डिप्रेशन, भय, घबराहट आदि की समस्या हो सकती है

ये भी पढ़े : सूर्य देव( surya bhagwan) A 2 Z Success in Life

चंद्रमा का रंग चंद्रमा और हमारा जीवन moon’s effect in our life

श्वेत 

चंद्रमा के 108 नाम चंद्रमा और हमारा जीवन moon’s effect in our life

ग्रन्थों के अनुसार चंद्रमा के 108 नामों का जाप करने से चंद्र देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं

और हमारी कुंडली के चंद्र को बल मिलता है और  चंद्रमा के ऊपर से दोष समाप्त होता है 

1–> ॐ श्रीमते नमः
2–> ॐ शशधराय नमः
3–> ॐ चन्द्राय नमः
4–> ॐ ताराधीशाय नमः
5–> ॐ निशाकराय नमः
6–> ॐ सुधानिधये नमः
7–> ॐ सदाराध्याय नमः
8–> ॐ सत्पतये नमः
9–> ॐ साधुपूजिताय नमः
10–> ॐ जितेन्द्रियाय नमः

11.ॐ जयोद्योगाय नमः
12–> ॐ ज्योतिश्चक्रप्रवर्तकाय नमः
13–> ॐ विकर्तनानुजाय नमः
14–> ॐ वीराय नमः
15–> ॐ विश्वेशाय नमः
16–> ॐ विदुषां पतये नमः
17–> ॐ दोषाकराय नमः
18–> ॐ दुष्टदूराय नमः
19–> ॐ पुष्टिमते नमः
20–> ॐ शिष्टपालकाय नमः

21–> ॐ अष्टमूर्तिप्रियाय नमः
22–> ॐ अनन्ताय नमः
23–> ॐ कष्टदारुकुठारकाय नमः
24–> ॐ स्वप्रकाशाय नम 
25–> ॐ प्रकाशात्मने नमः
26–> ॐ द्युचराय नमः
27–> ॐ देवभोजनाय नमः
28–> ॐ कलाधराय नमः
29–> ॐ कालहेतवे नमः
30–> ॐ कामकृते नमः

31–> ॐ कामदायकाय नमः
32–> ॐ मृत्युसंहारकाय नमः
33–> ॐ अमर्त्याय नमः
34–> ॐ नित्यानुष्ठानदाय नमः
35–> ॐ क्षपाकराय नमः
36–> ॐ क्षीणपापाय नमः
37–> ॐ क्षयवृद्धिसमन्विताय नमः
38–> ॐ जैवातृकाय नमः
39–> ॐ शुचये नमः
40–> ॐ शुभ्राय नमः

41–> ॐ जयिने नमः
42–> ॐ जयफलप्रदाय नमः
43–> ॐ सुधामयाय नमः
44–> ॐ सुरस्वामिने नमः
45–> ॐ भक्तानामिष्टदायकाय नमः
46–> ॐ भुक्तिदाय नमः
47–> ॐ मुक्तिदाय नमः
48–> ॐ भद्राय नमः
49–> ॐ भक्तदारिद्र्यभंजनाय नमः
50–> ॐ सामगानप्रियाय नमः

51–> ॐ सर्वरक्षकाय नमः
52–> ॐ सागरोद्भवाय नमः
53–> ॐ भयान्तकृते नमः
54–> ॐ भक्तिगम्याय नमः
55–> ॐ भवबन्धविमोचकाय नमः
56–> ॐ जगत्प्रकाशकिरणाय नमः
57–> ॐ जगदानन्दकारणाय नमः
58–> ॐ निस्सपत्नाय नमः
59–> ॐ निराहाराय नमः
60–> ॐ निर्विकाराय नमः

61–> ॐ निरामयाय नमः
62–> ॐ भूच्छायाच्छादिताय नमः
63–> ॐ भव्याय नमः
64–> ॐ भुवनप्रतिपालकाय नमः
65–> ॐ सकलार्तिहराय नमः
66–> ॐ सौम्यजनकाय नमः
67–> ॐ साधुवन्दिताय नमः
68–> ॐ सर्वागमज्ञाय नमः
69–> ॐ सर्वज्ञाय नमः
70–> ॐ सनकादिमुनिस्तुताय नमः

71–> ॐ सितच्छत्रध्वजोपेताय नमः
72–> ॐ सितांगाय नमः
73–> ॐ सितभूषणाय नमः
74–> ॐ श्वेतमाल्याम्बरधराय नमः
75–> ॐ श्वेतगन्धानुलेपनाय नमः
76–> ॐ दशाश्वरथसंरूढाय नमः
77–> ॐ दण्डपाणये नमः
78–> ॐ धनुर्धराय नमः
79–> ॐ कुन्दपुष्पोज्ज्वलाकाराय नमः
80–> ॐ नयनाब्जसमुद्भवाय नमः

81–> ॐ आत्रेयगोत्रजाय नमः
82–> ॐ अत्यन्तविनयाय नमः
83–> ॐ प्रियदायकाय नमः
84–> ॐ करुणारससम्पूर्णाय नमः
85–> ॐ कर्कटप्रभवे नमः
86–> ॐ अव्ययाय नमः
87–> ॐ चतुरश्रासनारूढाय नमः
88–> ॐ चतुराय नमः
89–> ॐ दिव्यवाहनाय नमः
90–> ॐ विवस्वन्मण्डलाज्ञेयवासाय नमः

91–> ॐ वसुसमृद्धिदाय नमः
92–> ॐ महेश्वरप्रियाय नमः
93–> ॐ दान्ताय नमः
94–> ॐ मेरुगोत्रप्रदक्षिणाय नमः
95–> ॐ ग्रहमण्डलमध्यस्थाय नमः
96–> ॐ ग्रसितार्काय नमः
97–> ॐ ग्रहाधिपाय नमः
98–> ॐ द्विजराजाय नमः
99–> ॐ द्युतिलकाय नमः
100–> ॐ द्विभुजाय नमः

101–> ॐ द्विजपूजिताय नमः
102–> ॐ औदुम्बरनगावासाय नमः
103–> ॐ उदाराय नमः
104–> ॐ रोहिणीपतये नमः
105–> ॐ नित्योदयाय नमः
106–> ॐ मुनिस्तुत्याय नमः
107–> ॐ नित्यानन्दफलप्रदाय नमः
108–> ॐ सकलाह्लादनकराय नमः

चंद्रमा का सरल मंत्र 

ॐ सोम सोमाय नमः 

चंद्रमा का बीज मंत्र 

ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः

चंद्रमा के कार्यक्षेत्र 

ज्योतिष में चंद्र ग्रह से सिंचाई, जल से संबंधित कार्य, पेय पदार्थ, दूध, दुग्ध उत्पाद जैसे दही, घी, मक्खन आदि , नौसेना, टूरिज्म, आईसक्रीम आदि का कारोबार देखा जाता है

चंद्रमा ग्रह के उपाय चंद्रमा और हमारा जीवन moon’s effect in our life

व्यक्ति को सोमवार का व्रत धारण और चंद्र के मंत्रों का जाप करना चाहिए

ये भी पढ़े : 9 planets & their astrological remedies ग्रहों का प्रभाव

अपने जानने वालों में ये पोस्ट शेयर करें ...

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top